Best Shayari
on Breakup

ब्रेकअप
पर शायरी की
बेहतरीन रचनायें

इस दिल की टुकड़े हजार हुए कोई यहाँ गिरा कोई वहां गिरा

breakup Shayari in hindi

दोस्तों बड़े ही  हसीन होते हैं वो दिन जो हम उनके साथ गुजारते हैं जिन्हे हम चाहते हैं।  हर वो पल वो लम्हा हमारे लिए यादगार होता है जो हमने उनके साथ गुजरा हो।  पर वो समय भी किसी सज़ा से कम नहीं होता जब हमारा उनसे रिस्ता टूट जाये या कहें की ब्रेकअप ( Breakup ) हो जाए। ऐसे मैं दिल अजीब सी बेचैनी में खो सा जाता है और दिल में सौ तरहां के ख़याल आने लगते हैं और दिल तो जैसे दर्द से भर जाता है पर कहीं न कहीं आस भी रहती है की वो कहीं दोबारा मिल जाये।  दोस्तों एम् सी एम् इजी लाइफ ( MCM EASY LIFE ) में यहाँ हम लाये हैं आप के लिए ब्रेकअप शायरी( breakup shayari ) की ऐसी ही रचनाएँ जो आपके दिल को जाएंगी। हमारे द्वारा प्रस्तुत breakup quotes को आप ब्रेकअप स्टेटस के तौर पर इस्तेमाल करके अपनी भावनाओं को व्यक्त कर सकते हैं।  तो चलिए देखते है ऐसी emotional breakup shayari जो छू जायगी आपके दिल को।

भावुक कर दिने वाले ब्रेकअप शायरी के कोट्स
( Emotional Breakup Shayari Quotes )

breakup hone par shayari

अच्छा हुआ जो ब्रेकअप हो गया
( Acha Hua Jo Breakup Ho Gaya )

एक मुँह से निकली बात से बरसों के याराने गए… चलो अच्छा हुआ इसी बहाने कुछ लोग तो पहचाने गए। 

Ek muh se nikli baat se barson ki yaarane gaye … Chalo acha hua isi bahane kuch log to pahchaane gaye.

( बात सही है दोस्तों हम किसी को कहें या कोई हम कुछ कहता हो, तो भावनाओं का हमेशा ख़याल रखना चाहिए कई बार मुँह से निकले शब्द तीर से भी गहरा घाव कर जाते हैं और रिस्ता ब्रेकअप तक आ जाता है।)

Dhokhebaj Se Breakup shayari

धोखेबाज़ से ब्रेकअप
( Dhokhebaj Se Breakup )

जानता तो मैं भी था की लोग बदल जाते हैं … पर क्या पता था मेरी परछाई भी बदल जायगी। 

Jaanta to main bhi tha ki log badal jaate hain…. par kya pata tha meri parchai bhi badal jaygi.

( बात बड़ी गहरी है दोस्तों अक्सर जो हमारे दिल में बस्ते हैं उनपर हम खुद ज्यादा यकीन करने लगते हैं।  एक तरहं से वो हमारे हमराज़ हो जाते हैं। पर यदि वो हमे धोखा दे जाएं तो दुनिया से जैसे भरोसा उठ सा जाता है। ऐसे में उनसे ब्रेकअप कर लेना ही उचित होता है। )

bharosa tootne par breakup hone par shayari

भरोसा और ब्रेकअप
( Bharosa aur Breakup )

दोस्ती बनाये रखने की लिए बे इन्तेहाँ मोहोब्बत चाहिए साहब…. ब्रेकअप का क्या उसके लिए तो शक ही काफी है। 

Dosti banaye rakhne ke liye Be Inteha Mohobbat chahiye Saahab…. Breakup ka kya uske liye to Shaq hi kaafi hai.

( दोस्तों बात बिलकुल सही है रिस्ता वो ही मजबूत हो सकता है जहाँ भरोसा हो और ये भरोसा ही एक अच्छे रिश्ते की नीव होता है पर यदि ये न हो तो एक छोटा सा शक ही किसी रिश्ते को ब्रेकअप तक ले जाता है। )

riston mein breakup

रिस्ता और तन्हाई
( Rista Aur Tanhai )

तुम्हारे होने से फूलों सा खिला रहता था हमारा चेहरा… तुम्हारे जाने से तो रेगिस्तान सी वीरानी छाई है।

Tumahare hone se fulon sa khila rehta tha hamara Cahara…. Tumhare jaane se to Registaan se Viraani chaai hai.

( बात भी सही हैं दोस्तों जब हम किसी को चाहते हैं तो उनको देखते ही हमारा चहेरा खिल उठता है पर यदि उनसे breakup हो जाये तो फिर कहीं दिल नहीं लगता। चरों तरफ तन्हाई सी छा जाती है। )

दिल से निकली ब्रोकन हार्ट शायरी
( Broken Heart Shayari From Heart )

दोस्तों उम्मीद हों की आपको हमारे द्वारा प्रस्तुत  breakup quotes पसंद आ रहे होंगे।  दोस्तों ये उदासी से भरे ब्रेकअप कोट्स ( sad quotes on breakup ) रिस्ता टूटने पर शायरी की मात्र दो लाइन ही नहीं हैं बल्कि ये रिस्ता टूटने के बाद हम पर गुजरने वाले पलों की पूरी दास्ताँ हैं जो शायद ब्रोकन हार्ट शायरी की 2 लाइन में सिमट कर आपके सामने हैं।  चलिए दोस्तों आगे देखते हैं ब्रोकन हार्ट शायरी हिंदी रचनाएँ जो निसंदेह आपको अपने ऊपर बीते हुए पलों की याद दिला देंगी।  और आप इन्हें लगाना पसंद करेंगे अपने व्हाट्स ऐप्प स्टेटस पर तककि कहीं न कहीं ये उम्मीद जिन्दा रहे की ब्रेकअप होने के बाद आप पे क्या गुजर रही है।  

doston se rista tootne par shayari

दोस्तों से रिस्ता न टूटे
( Doston Se Rista Na Toote )

किसी को फरक पड़ता होगा बहार के आने और बहार के जाने से…. हमारी तो जान ही निकल सी गई है तुम्हारे दूर चले जाने से। 

Kisi ko farak padta hoga bahar ki aane aur bahar ke jaane se… Hamari to Jaan hi nikal se gai hai tumhare door chale jaane se.

( बात सही है दोस्तों जब कोई हमारा हमसे मुँह फेर रहा हो या नाराज़ हो गया हो तो फिर हो तो फिर हमें बहारों की सुंदरता भी फीकी लगने लग जाती है। किसी से रिश्ता टूटना भी कुछ ऐसा ही होता है दोस्तों। )

baaton se breakup

छोटी सी बात पे ब्रेकअप
( Choti Si Baat Pe Breakup )

जबसे उसने छोटी सी बात पे ब्रेकअप की बात कर दी….. तबसे ऐसा लगता है उसने हमारे दिल पर… छुरी सी धर दी। 

Jabse unse choti si baat pe breakup ki baat kar di… Tabse aisa lagta hai usne hamare dil par…  Churi se dhar di.

( वह क्या गज़ब की  ब्रेकउप से टूटे दिल का कोट (breakup broken heart quotes) लिखा है और बिलकुल सही लिखा है क्योंकि हम हमेशा समझते हैं की हमारा दोस्त हमारी अनजाने में की गई गलती को माफ़ कर दे पर यदि किसी छोटी सी बात  बात ब्रेकअप तक आ जाये तो तो जैसे दिल टूट सा जाता है। )

dosti breakup shayari

दोस्ती टूटने पर शायरी
( Dosti Breakup Shayari )

एक कहर सी होती है रिस्ता तोड़ने की बात भी … आवाज़ नहीं होती पर सब कुछ बिखर सा जाता है। 

Ek Quahar si hoti hai rista rodne ki baat bhi … Aawaz nahi hoti par sab kuch bikhat jaata hai.

( दोस्ती में रिस्ता टूटने पर शायरी ( dosti breakup shayari ) की गजब 2 लाइन हैं जो बयां करती हैं उस परिस्थिति को जो दिल पर बीतती हैं ब्रेकअप के बाद।  सही में दोस्तों इस दर्द को  समझ सकता। )  

tootre riston par shayari

टूटते रिश्ते
( Break in Relation )

हर गुजरते पल के साथ जैसे वो हमारा साथ छोड़ते रहे… बस यूं समझो कि हम हाथ जोड़ते रहे और वो दिल तोड़ते रहे।

Har gujarte pal ke saath jaise wo hamara saath chodte rahe… bus yun samjho ki hum haath jodte rahe aur wo dil todte rahe.. 

( दोस्तों कभी कभी रिस्ता कुछ यू हे हो जाता है धीरे धीरे वो हमसे दूर होने लगते हैं।  हमारी लाख कोशिशों की बावजुत भी हम इस टूटते रिश्ते को बचा नहीं पाते। )



दर्द भरे ब्रेकअप कोट्स
( Breakup Painful Quotes )

दोस्तों किसी रिश्ते का टूटना भी किसी पहाड़ के टूटने से काम नहीं होता। फर्क सिर्फ इतना होता है कि पहाड़ टूटने पर आवाज़ आती है पर रिस्ता टूटने पर गज़ब  ख़ामोशी सी छा जाती है। दोस्तों जब बात आती है प्यार की तो ब्रेकअप का डर भी साथ ही आता है। प्यार की ब्रेकअप शायरी  ( love breakup shayari ) भी कुछ ऐसी ही हैं दोस्तों जब कभी रिस्ता टूटा है तो आवाज़ नहीं होती पर हम पर तो जैसे प्रलय सा आ जाता है। तो चलिए आगे देखते हैं प्यार में दर्द भरे ब्रेकअप कोट्स ( breakup painful quotes ) जो  रिस्ता ख़तम होने के उस दर्द को बयां करते हैं।  

breakup ke baad udassi par quotes

खामोश रिश्ते
( Khamosh Riste )

पहाड़ टूटे तो आवाज़ होती है…. गज़ब का होता है ये रिश्तों का टूटना भी… तूने जो तोडा ख़ामोशी सी छा गई। 

Pahad toote to aawaz hoti hai… Gazab ka hota hai ye riston ka tootna bhi… tune toda khamoshi se chaa gai.

( वह क्या गज़ब उदाहरण दिया है रिश्ते टूटने के पलों का, अक्सर  देखा जाता है की जब भी कोई चीज़ टूटे तो धमाका से होता है या फिर कहें की शोर सा मच जाता है। पर गज़ब का होता है ये रिस्ता टूटना भी चरों तरफ ख़ामोशी सी छा जाती है।)

Breakup Hearts

ब्रेकअप ज़ख्म देता है
( Breakup Hearts )

रिश्तों का टूटना शीशे के टूटने सा ही तो था… जितना समेटने की कोशिश की उतने ही जख्मी होते चले गए ।

Riston ka tootna Shishe ki tootne sa hi to tha… jitna samaitne ki kosish ki utne hi jakhmi hote chale gaye.

( कई बार दोस्तों प्यार में ब्रेकअप ( Breakup in love ) बड़ी गहरी चोट दे जाता है।  खास तौर पर तब जब हम रिस्ता बचने की लाख कोशिश कर रहे हों पर सामने वाले पर कोई असर ही न पढ़ रहा हो।  ऐसे में रिश्ता बचने की हर कोशिश के नाकाम होने के साथ ही दिल और ज़ख़्मी सा होता चला जाता है। )

ब्रेकअप से टूटने पर शायरी

ब्रेकअप से दिल टूटा
( Breakup Break the Heart )

अजीब से मोड़ पे ला दिया था जिंदगी ने… रिस्ता टूटता या  न टूटता… दिल ने तो टूटना ही था। 

Azeeb se mod pe la diya tha jindgi ne…
Rista tutta ya na tutta…
Dil ne to tuttna hi tha.

( बड़ी ही विचित्र परिस्थिति हो जाती है दोस्तों कभी प्यार में , जब सामने वाला हमे धोखा दे रहा हो और हमे पता हो।  लकिन हमारी चाहत ही कुछ ऐसी होती है की ब्रेकअप की बात सोचने से भी दिल डरता है पर बड़ी पीड़ादायक स्थिति होती है ब्रेकअप करें या न करें दिल तो टूटता ही है। )

Painful Breakup Quote

दर्द भरा ब्रेकअप
( Painful Breakup )

कभी कभी तो ख्याल आता है कि कुछ मरहम… अपने मुकद्दर को भी लगा दूं … थोड़े जख़्म तो उसे भी हुए होंगे… मेरे रिश्ते तोड़ कर। 

Kabhi kabhi to khayal aata hai ki kuch marham apne kukaddar ko bhi laga doon…
Thode jakham to use bhi hue honge mere riste tod kar.

( बड़े ही गज़ब की दुहाई दी गई है अपनी किस्मत को इस दर्द भरे ब्रेकअप कोट  ( breakup painful quote ) में जहाँ शब्दों में ये सवाल छुपा है की क्या मुकद्दर को जरा भी तकलीफ न हुई हमे इतनी तकलीफ दे कर। )

सन्देश : 
दोस्तों उम्मीद है Mcm Easy Life द्वारा प्रस्तुत हिंदी में शायरी की इस भाग में आपको ब्रेकअप शायरी की रचनाएँ पसंद आई होंगी। दोस्तों हमारी तो मनो कामना है कि आपका कभी ब्रेकअप हो ही ना परन्तु फिर भी कई बार ना चाहते हुए भी कई बार ऐसी परिस्थिति बन जाती है की रिश्तों में खटास आ जाती है और रिश्ते टूट जाते हैं ऐसे मैं ब्रेकअप पर शायरी की रचनांए हमारे दिल को छू जाती हैं।  
दोस्तों आप इस सम्बन्ध में हमारे द्वारा प्रस्तुत टूटे दिल पर शायरी की रचनाएँ
और हिंदी में शायरी पेज पर जा कर अन्य विषयों पर शायरी की रचनाएँ भी देख सकते हैं। 

 

Scroll to Top